कांगड़ा/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले कहीं से भी कम होते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में सूबे के दो अलग-अलग जिलों से सामने आई ताजा अपडेट के अनुसार सूबे की पुलिस द्वारा दो युवकों नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है। पहला मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। जहां पर एक युवक के पास से पुलिस ने 500 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 'शराबी' महिला ने किया जमकर नशा- पेड़ के नीचे लेटी और यमराज ने उठा लिया
वहीं, दूसरा मामला सूबे के कुल्लू जिले से रिपोर्ट किया गया है। पुलिस की विशेष टीम ने युवक को हेरोइन के साथ बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। हालांकि इस दौरान एक अन्य तस्कर मौके से भाग निकला।
पुलिस उसकी धरपकड़ करने में जुट गई है। जबकि हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान प्रबल शर्मा(28) पुत्र मस्त राम शर्मा, निवासी 131 आचार्य निवास, सुल्तानपुर, कुल्लू के रूप में हुई है।
कांगड़ा में पकड़ी गई आधा किलो चरस
स्टेट नारकोटिक्स टीम ने शाहपुर के 39 मील में चंबा के तीसा के सैंठा निवासी प्रकाश चंद से 500 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह यहां यह खेप किसी व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए आया था। टीम ने आरोपित युवक को शाहपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks