सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले स्थित पावंटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत आते देवी नगर में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारा दोस्त अपने ही मित्र की पत्नी पर गंदी नजर रखता था। जिस कारण दोनों की बहस भी हुई थी। मृतक व्यक्ति की मां लक्ष्मी ने अपने बेटे की हत्या कि शिकायत पुलिस में दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः लड़की के पिता के पास आया फोन- आपकी बेटी मेरे पास, बहाने से गई थी बाहर
शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। मृतक शख्स की पहचान 23 वर्षीय सूरज उर्फ तंबी के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी दोस्त की पहचान मनीष कुमार पुत्र सतीश के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, मौके पर चालक की गई जान
पुलिस में दी शिकायत में उक्त शख्त की मां ने बताया कि उनका बेटा 27 जुलाई से लापता हो गया था। वहीं, 29 जुलाई को उनके बेटे का शव छछरौली में यमुना नदी के किनारे से बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि वह देहरादून की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि वह पांवटा साहिब में अपने बेटे और बहू के पास आती-जाती रहती थीं। इस बीच उन्होंने बताया कि मनीष कुमार नाम का एक व्यक्ति उसकी बहू पर बुरी नजर रखता था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस का यह जवान बना मिसाल: हर कोई कर रहा है इस सराहनीय प्रयास की तारीफ
इसी कारण उनके बेटे सूरज से उसकी बहस भी हुई थी। इतना ही नहीं मृतक की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि जिस दिन उनका बेटा गायब हुआ था, उसी दिन उसको एक फोन भी आया था। सूरज को ढूंढते वक्त जब उन्होंने यमुना पुल पर लगे कैमरे को चैक किया तो सूरज के साथ रिक्शा पर मनीष भी विकासनगर की तरफ जा रहा था। महिला ने बताया कि उनका लड़का तैरना नहीं जानता था और पानी से भी डरता था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सुबह-सवेरे खाई में समाई कार- मौके पर चली गई होमगार्ड की जान
महिला का आरोप है कि मनीष ने ही उनके बेटे को कोई नशा या जहर देकर जान से मार कर पानी में फेंक दिया है। वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks