हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर चिट्टे की खेप के साथ तमिलनाडु के रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शिर्डी चौकी की टीम मुख्य आरक्षी राजेंद्र की अगुवाई में गश्त पर निकली हुई थी।
यह भी पढ़ें: मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने फाइनल किए ये तीन नाम: दिल्ली भेजे गए- यहां पढ़ें डीटेल
इसी दौरान पुलिस ने शक होने पर एक युवक को चेकिंग के लिए रोका तो उसके पास से 5.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी युवक की पहचान सोनू कुमार 25 वर्षीय पुत्र कोफर कुमार निवासी गांधी फर्म, चीनामठ पलायम थाना तिरुपुर चेन्नई , जिला कोयंबटूर तमिलनाडु के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks