ऊना। हिमाचल प्रदेश में जिस हिसाब से नशे का प्रचलन युवाओं के बीच क्रेज बनकर उभर रहा है। ऐसे में मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहना कहीं से भी गलत नहीं होगा कि अगर यह सबकुछ इसी प्रकार चलता रहा तो एक ना एक दिन नशे का यह जहर हमारे सूबे के युवाओं को खा जाएगा। ताजा मामला सूबे के ऊना जिले से रिपोर्ट किया गया है। जहां पर एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के समेत कुल चार युवकों को चरस के साथ पकड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: CM जयराम के बाद अब BJP चीफ नड्डा को खालिस्तानियों की धमकी, 15 अगस्त पर..
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत भटौली टोल नाके के पास पुलिस ने कार सवार एक नाबालिग सहित 4 युवकों को चरस समेत दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के नाम और पते सन्नी कुमार व जितेंद्र कुमार निवासी राजस्थान, रजत कुमार निवासी भटोली व एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: शांता कुमार को भी मिली खालिस्तानियों की धमकी, Ex-CM ने वापस कर दिए थे सभी सुरक्षा और पुलिस एस्कॉर्ट
बताया गया कि मैहतपुर पुलिस की एक टीम ने साथ लगते भटोली गांव के टोल बैरियर पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान नाके की तरफ आ रही पंजाब नंबर कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। शुरूआती पूछताछ के दौरान कार सवार युवक पुलिस को संतोषजनक जवाब न दे पाए, तो शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। इसी तलाशी के दौरान पुलिस ने कार में से 346.23 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी हेड क्वार्टर कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks