ऊना। हिमाचल प्रदेश में नशे का जहर लोगों की रगों में कुछ इस कदर दौड़ने लगा है कि उन्हें इस बात तक होश नहीं रहता कि अपनी जान की भी परवाह करना जरूरी होता है। वहीं, अब सूबे में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कन्धा मिलाकर इस जहर का सेवन करने लग पड़ी हैं। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले से रिपोर्ट किया गया है। जहां पर शराब पीने के बाद एक पेड़ के नीचे लेटी महिला की मौत हो गई। यह मामला ऊना जिले के अंब से रिपोर्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के दिव्यांग मॉडल ने रचाई बिहारी युवती से शादी: इलाज के दौरान हुआ था प्यार
जहां पर शराब पीने की आदी एक महिला को स्थानीय बस स्टैंड के पीछे लोगों ने एक महिला को आबादी के साथ की एक पगडंडी पर पेड़ के नीचे नशे की हालत में लेटे हुए देखा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाकर पानी भी पिलाया, लेकिन इसके बाद वह उसी जगह पर लेट गई। इसके बाद जब शाम के वक्त वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने उसके शरीर में जब कोई हरकत नहीं देखी तो उसने पुलिस को इसी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला को उठाना चाहा तो पाया कि उसकी जान जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक दिन में दो जगहों पर पलटी सेब लदी गाड़ियां, एक खाई में गिरी- दूसरी ढांक में जाने से बची
इसके बाद पुलिस ने मौके से महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। तक महिला की पहचान दिल कुमारी पत्नी तिलक राज के रूप में की गई है। महिला अंब में निर्माणाधीन कोर्ट कांप्लेक्स में मजदूरी करती थी। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के नादौन में मजदूरी का काम कर रहे पति को सूचित करके मौके पर बुलाकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks