ऊनाः हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित समूर कला से सामने आया है। जहां ऊना-हमीरपुर हाईवे पर एक बाइक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार ने अनिल खाची को मुख्य सचिव से हटाकर राज्य चुनाव आयुक्त बनाया, सदन में हंगामा
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिजनल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। इस टक्कर में जान गंवाने वाले उक्त व्यक्ति की पहचान 33 वर्षीय साजीव कुमार उर्फ दीपी निवासी गांव सौड़ के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 5 साल की शिवान्या को सांप ने काटा, सावन के महीने में छिन गई लाडली
बताया जा रहा है कि राजीव कुमार बीते बुधवार देर रात बाइक नंबर HP 12D-5855 पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान वो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजीव को सिर में गहरी चोटें आने के कारण उसकी मौत हुई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने इस मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks