शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम काफी दिनों से सुहावना बना हुआ है। हालांकि, निचले इलाकों में लगातार सूर्य देव का कोप भी जारी है। वहीं, ऊपर और मध्य पर्वतीय क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण जानमाल का भी काफी नुकसान हुआ है। इस सब के बीच मौसम विभाग द्वारा सूबे में एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही प्रदेश के छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की बुकिंग पर 2700 रुपए कैशबैक: बुक करके अगले महीने पेमेंट का ऑप्शन भी
यलो अलर्ट वाले इन छह जिलों में बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर शमिल हैं। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल में बारिश का यह दौर 12 अगस्त तक जारी रहेगा। ताजा अपडेट के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई है, जिसमें जोगिंदरनगर में 42 मिमी, इसके बाद बैजनाथ और कसौली में 31-31 मिमी, गग्गल में 27 मिमी और धौला कौन में 25 मिमी बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 53 साल के शख्स को आवारा सांड ने उड़ाया, PGI में चला इलाज पर नहीं बचा
इसके अलावा धर्मशाला, पालमपुर और मंडी, मनाली, पंडोह, सुंदरनगर, शिमला, कसोल और कोठी और नादौन में भी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। आज के दिन की बात करें तो राजधानी शिमला में अभी के वक्त थोड़ी बहुत बूंदा बंदी हो रही है। बादल छाए हुए हैं और यहां पर किसी भी वक्त बारिश दर्ज की जा सकती है। बीते कल भी राजधानी शिमला समेत सूबे के अलग अलग इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks