हिमाचल के लिए मौसम विभाग की चेतावनी: 14 तक बिगड़ा रहेगा- इन सात जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के लिए मौसम विभाग की चेतावनी: 14 तक बिगड़ा रहेगा- इन सात जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में जारी भारी का दौर सूबे की जनता को अबतक काफी परेशानियां दे चुका है। इस सब के बीच मौसम विभाग द्वारा सूबे में मौसम के बिगड़े रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में आगामी 14 अगस्त तक मौसम का मिजाज अभी बिगड़ा ही रहेगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शराब पीकर दो फौजियों ने मचाया उत्पात- पुलिस आई थाने ले गई

राजधानी शिमला में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा इस बात का अनुमान जताया गया है कि प्रदेश के पांच जिलों बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में 12 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि अब प्रदेश में पहले की तरह मूसलधार बारिश नहीं होगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस चीफ राठौर के सामने ही भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता, हुई धक्कामुक्की

प्रदेश में 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हुई। शिमला जिला में पांच, कुल्लू में दो और ऊना व मंडी में एक-एक सड़क बंद होने से यातायात बाधित हुआ है। बतौर रिपोर्ट्स, प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने के कारण एक से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ