शिमला: खालिस्तानी आतंकियों ने हिमाचल के हर बड़े नेता को धमकी देना शुरू कर दिया है। पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अब पूर्व सीएम शांता कुमार ने नाम भी धमकी जारी की गई है।
पर्सनल नंबर पर दी गई धमकी:
यह धमकी शांता कुमार के पर्सनल नंबर पर भेजी गई है। सोमवार दोपहर बाद 4 बजकर 6 मिनट पर शांता कुमार के मोबाइल फोन पर यह धमकी भरा वॉयस मैसेज आया। इस प्री रिकॉर्डेड वॉइस कॉल में कहा गया है कि यह संदेश भाजपा के लिए है, आप पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में आप 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज न लहराए।
यह भी पढ़ें: CM जयराम के बाद अब BJP चीफ नड्डा को खालिस्तानियों की धमकी, 15 अगस्त पर..
बता दें कि सभी धमकी खालिस्तान समर्थक एवं सिख फार जस्टिस के गुरपखवंत सिंह पन्नू के नाम से ही दी गई है। नंबर विदेशी हैं, स्पष्ट है कि कनाडा में बैठे देश विरोधी ताकतें सिर्फ अपनी सस्ती लोकप्रियता से अपनी उपस्तिथि दर्ज करा रही है। वह भी भली भांती जानते हैं कि भारत को परेशान करने का अंजाम किस कदर भुगतना होगा।
Ex-CM ने वापस कर दिए थे सभी सुरक्षा और पुलिस एस्कॉर्ट:
गौरतलब है कि प्रदेश के नेताओं के साथ-साथ पत्रकारों को भी विदेशी नंबरों से धमकी भरे ऑडियो क्लिप भेजे जा रहे हैं। हिमाचल पुलिस ने पन्नू के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी पुलिस टीम मुस्तैद है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रात को मां के साथ छत पर सोई थी बेटी- सुबह से ढूंढ रहे घर वाले
वहीं, दूसरी तरफ शांता कुमार ने पिछले साल अपने सभी सुरक्षाओं के साथ-साथ पुलिस एस्कॉर्ट को भी वापस कर दिया था। उनका कहना था कि अब ना मैं सांसद रहा, ना विधायक और न ही वह सक्रिय राजनीति में हैं। ऐसी सूरत में उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट की आवश्यकता नहीं है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks