शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में ताजा अपडेट सूबे की राजधानी शिमला से सामने आ रही है। जहां पर पेश आए एक सड़क हादसे में कार नाले में गिर जाने की वजह से वाहन चालाक की मौत हो गई थी। बताया गया कि यह हादसा राजधानी के चौपाल उपमंडल के तहत नेरवा से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत चंयजन के पास शामठा टिक्करी सड़क पर देर रात के वक्त पेश आया।
सुबह-सवेरे राहगीरों की पड़ी कार पर नजर
जहां मारूति कार (UK 07D 8436) हादसे का शिकार हो गई। बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। वहीं, इस हादसे के पता आज सुबह के वक्त चल सका। बताया गया कि रविवार सुबह राहगीरों की नजर नाले में गिरी कार पर पड़ी और इसकी सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, इस सम्बन्ध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से भाग गया था 16 वर्षीय, दोस्त से फोन पर कहा- लखनऊ में हूं; चंडीगढ़ में पकड़ाया
वहीं, इस हादसे के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान नेरवा के पालौन गांव निवासी निकाराम (35) के रूप में की गई है। डीएसपी चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट: जानें किन फैसलों पर लगेगी मुहर- चार हजार टीचरों की भर्ती पर अभी संशय
इस दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर प्रशासन की ओर से तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार शर्मा व पटवारी संजय पिसटा द्वारा मृतक के परिजनों को 10,000 रुपए की फौरी राहत प्रदान की हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks