सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से जुडी एक बड़ी ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां स्थित नौहराधार से लापता हुआ 16 वर्षीय किशोर 6 दिनों के बाद ढूंढ लिया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, जतिन नाम का यह किशोर 2 अगस्त को अपने घर से भाग निकला था, जिसके बाद इसके परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस उक्त युवक की तलाश में इधर-उधर भटक रही थी।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट: जानें किन फैसलों पर लगेगी मुहर- चार हजार टीचरों की भर्ती पर अभी संशय
इस सब के बीच बीते शुक्रवार को लापता चल रहे इस युवक ने अपने एक दोस्त को किसी अन्य शख्स के मोबाइल से फोन कर बताया कि मैं लखनऊ स्थित एक होटल में काम करता हूं। इसके साथ ही लड़के ने कहा कि मेरे परिवार को जाकर कह दो कि मुझे ढूंढने की कोशिश न करें। इसके बाद लापता किशोर के साथी ने यह सूचना जतिन के परिवार को दी जिसके बाद उन्होंने फोन आने की सूचना पुलिस नौहराधार को दी।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने ओलंपिक विजेताओं को बुलाया हिमाचल: घूमने आए तो होटल मिलेगा फ्री
वहीं, जब पुलिस ने फोन को ट्रेस किया तो फोन की लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। इसके बाद तुरन्त ही एएसआई नौहराधार जय सिंह व ओम प्रकाश पुलिस टीम सहित चंडीगढ़ रवाना हुए। चंडीगढ में फोन की लोकेशन देखी तो 34 सेक्टर में उक्त लड़का एक होटल में वेटर का कार्य कर रहा था। पुलिस ने लड़के को गाड़ी में बैठाकर नौहराधार लाया। उधर, एएसआई नौहराधार जयसिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़के का मेडिकल करवाकर उसे परिवार वालो को सुपुर्द कर दिया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks