सिरमौर: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर कहीं से भी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में ताजा अपडेट सूबे के सिरमौर जिले से सामने आ रही है। जहां पर कार व बाइक की टक्कर में संगड़ाह की रणफुआ जबडोग के रहने वाले 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान बलबीर सिंह पुत्र जय सिंह के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल जॉब: PGCIL में निकली 1110 अंप्रेंटिस की भर्ती, हिमाचल में भी काम करने का मौका
मिली जानकारी के अनुसार वो औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में स्थित ब्लू स्टार कंपनी में काम करता था। वहीं, इस हादसे के संबंध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस आईपीसी की धारा 304ए के तहत कार्रवाई कर रही है। बताया गया कि हादसा कार द्वारा बाइक को टक्कर मारे जाने की वजह से हुआ। पुलिस ने हादसे के बाद कार चालक को भी हिरासत में ले लिया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks