ज्वालामुखी। हिमाचल प्रदेश स्थित ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के जटलाहड़ के एक सैनिक की पश्चिम बंगाल में हृदयाघात से निधन हो गई और सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव जटलाहड़ फकलोह ज्वालामुखी में राजकीय सम्मान के साथ सैनिकों द्वारा पहुंचाया गया। पारंपरिक विधि विधान व रीति रिवाजों को छोड़ आज एक बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी और इस पल का साक्षी पूरा गांव बना। जिन्होंने नम आंखों से सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब खेल: जनवरी में ही भर दिया था पिछले साल का चालान, कोर्ट ने फिर भी भेज समन
इस मौके पर प्रशासन की तरफ से एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर द्वारा सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांव के प्रधान, उपप्रधान, सदस्य व अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। जब सैनिक का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पत्नी तो बेहोश हो गई।
पत्नी के अलावा तीन बेटियों को छोड़ गए पीछे
विधि विधान सहित राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया और सैनिकों व प्रशासन की ओर से श्मशान घाट में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान हवाई फायर किए गए। सैनिक को अंतिम विदाई देने के लिए पूरे गांव के लोग श्मशान घाट पहुंचे और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 53 वर्षीय सैनिक नंद किशोर पश्चिम बंगाल में भारतीय सेना में तैनात थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कार से हुई टक्कर में चली गई 22 वर्षीय बाइक सवार की जान, ड्राइवर हुआ अरेस्ट
सूचना के मुताबिक नंद किशोर की ड्यूटी के दौरान ह्रदयाघात से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनका आज पार्थिव शरीर पैतृक गांव जटलाहड़ पहुंचाया गया और उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ज्वालामुखी- नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली कान्वेंट स्कूल के सामने बने श्मशान घाट पर किया गया। नंद किशोर की पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं, जो रो रोकर बेहाल हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks