शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक परिवार द्वारा अपने लड़की के लापता होने की शिकायत दी गई है। पुलिस थाना बालूगंज थाना के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि चमरोग गांव से युवती लापता हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने अब्दुल को दिलाया न्याय: अपनों ने ही जिंदगी छीन कर हादसा जैसा बना दिया था
पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की के परिवार द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी भारत सदन में दोपहर दो बजे के करीब काम पर गई थी, लेकिन शाम तक भी नहीं लौटी। उन्होंने रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
झादी टिरकी निवासी कुलपाडा गाथा तहसील व जिला गुमला (झारखंड) ने अपनी शिकायत में बताया कि वह और उसका परिवार तारादेवी के समीप फ्रेंड्स कालोनी में रहता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks