कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिला है। ताजा मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत पड़ते ठानपुरी चौक से पेश आया है। जहां एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नगरोटा बगवां स्थित सब्जी मंडी के समीप लोकमित्र केंद्र चलाता था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के राशनकार्ड होल्डर्स को थोड़ी राहत: इस महीने से एक्स्ट्रा आटा देने का हुआ फैसला
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। मृतक शख्स की पहचान 40 वर्षीय बाइक चालक नितिन सूद पुत्र नरेश सूद निवासी वार्ड न 7 के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा वीरवार रात करीब 12 बजे का है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जमीन के टुकड़े के लिए गांव में चली गोलियां, हालत गंभीर PGI रेफर
जहां एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर मे नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॅालेज व अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण मौके पर मौजूद डॅाक्टरों ने नितिन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल वायरल वीडियो: डिपो में मिल रहे प्लास्टिक वाले चावल- पानी में रहे तैर!
इस दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे की पुष्टि एसएचओ नगरोटा बगवां श्याम लाल ने की है। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने नितिन की बाइक को टक्कर मारी है। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks