शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक नया मामला ऑनलाइन ठगी का रिपोर्ट हुआ है। जहां जिले के छोटा शिमला इलाके में शातिरों ने एक महिला को केवाईसी अपडेट करवाने का झांसा देकर लाखों का चूना लगा दिया। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत महिला ने पुलिस को दी।
मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के विधायक ने पेट पालने के लिए सिले थे जूते: अब 70 साल बेटा भी कर रहा वही काम
पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसे एक शख्स का फोन आया जिसने पहले तो खुद को बैंक का कर्मचारी बताया उसके बाद उसे केवाईसी अपडेट कराने को कहा। उक्स शख्स उसे बार-बार फोन कर केवाईसी अपडेट कराने को कह रहा था। इस पर महिला शातिर शख्स की बातों में आ गई।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट की बैठक तीन दिन बाद: उससे पहले शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान- होगा ये फैसला!
इसके बाद शातिर ने महिला को एक लिंक भेजा और उसमें कस्टमर आईडी, पासवर्ड और ओटीपी डालने को कहा गया। महिला ने बताया कि लिंग डाउनलोड करने के बाद उसके एसबीआई खाते से चार लाख रूपए निकल गए।
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि आनलाइन ठगी की इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 420 में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks