कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित नूरपुर के न्याजपुर के निकट नेशनल हाइवे पर सोमवार दोपहर को बाइक फिसलने से वाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी देवी पत्नी विपन कुमार निवासी न्यू कॉलोनी जाच्छ के रूप में हुई है। मृतक महिला के 9 व 5 साल के दो बेटे है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 19 साल के युवक को प्यास बुझाना पड़ा महंगा, करंट के जोरदार झटके से छिन गई जिंदगी
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विपन कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बाइक पर जाच्छ से नूरपुर की ओर जा रहा था कि न्याजपुर के निकट लावारिस पशुओं को बचाते हुए उनकी बाइक फिसल गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने हादसे में घायल पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही लक्ष्मी देवी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचली सैनिक का हृदयघात से हुआ निधन: राजकीय सम्मान के बाद बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि
थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नूरपुर अस्पताल में मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विपन कुमार को पठानकोट के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks