कांगड़ा/चंबा। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार कांगड़ा जिले के कच्छयारी में पेश आए ताजा सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जान गंवाने वाला युवक चंबा जिले के होली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया गया कि युवक सुबह 4:00 बजे अपने दोस्त सचिन उर्फ काकू के साथ अकेडमी ज्वाइन करने के लिए बाइक पर निकला था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 18 साल की बेटी ने 6 घंटे पहले लगवाई थी वैक्सीन, अचानक से छिन गई जिंदगी
इस बीच कच्छयारी में अचानक सड़क पर एक मवेशी से टकराने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आगामी इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां पर गंभीर घायल अंकित कपूर की हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। PGI मदन इलाज के दौरान अंकित नामक युवक का निधन हो गया। बताया गया कि अंकित कपूर कई सालों से चैतड़ू के बनवाला गांव में ही रहता था और अपनी शिक्षा भी यही ग्रहण कर रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए राजनीति शुरू, बेटी के लिए दिल्ली घूम आए जल शक्ति मंत्री
अंकित कपूर हर वर्ष अपने स्कूल में टॉपर आता था और उसने अपनी शिक्षा कांशी राम मेमोरियल पब्लिक स्कूल मस्तपुर से की और अब धर्मशाला में बीए सेकंड ईयर की परीक्षा दे रहा था। अंकित के पिता भी सरकारी स्कूल में अध्यापक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनके दोनों बेटे अंकित कपूर व बड़ा बेटा पंकज कपूर धर्मशाला कॉलेज में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks