सोलन/चंबा। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। इस कड़ी में सूबे के दो अलग-अलग जिलों से ताजा सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां पर सेब से लदी गाड़ियां पलट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा सोलन जिले से सामने आया है। जहां पर रवाणू में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। बताया गया कि ट्रक पुल के पिल्लर के लिए खोदे गए गड्ढे में जाकर अटक गया। जिस कारण ट्रक ढांक में नीचे गिरने से बच गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचली युवती पहले घर से भागी: फिर 'कलीम' से की कोर्ट मैरिज- बेटी को थाने में मनाते रहे परिजन
वहीं, दूसरा हादसा सूबे के चंबा जिले में रिपोर्ट किया गया। जहां पर भंजराडू चनवास मार्ग पर मदन के समीप पेश आया। यहां एक सेब लदी पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अनियंत्रि होकर गहरी खाई में जा समाई। हादसे के वक्त गाड़ी में एक ही व्यक्ति मौजूद था। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने वाहन चालक को इलाज के लिए तीसा अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भंजराडू पंचायत (गांव मदन) के मान सिंह ठाकुर की थी गाड़ी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बादल फटने से लापता पूनम पंडोह डैम में मिली- बेटे का पता नहीं, 11 दिन से लापता
इसी तरह सोलन जिले में हुआ हादसा सुबह के वक्त पेश आया। बताया गया कि ट्रक ढली शिमला से सेब लोड करके परवाणू की तरफ़ आ रहा था। अचानक ट्रक (UP 22AT-4719), टीटीआर रिसोर्ट/होटल परवाणु के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चालक को हल्की चोटे आई है। ट्रक के सड़क पर पलट जाने के कारण ट्रक में लोड सेब भी क्षतिग्रस्त हो गए है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks