शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाना तय हुआ है। विधानसभा में जारी मानसून सत्र के बीच आयोजित की जा रही यह कैबिनेट बैठक कई मायनों में काफी अहम् है। इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा कई अहम् फैसले लिए जा सकते हैं। तो आइये एक एक कर जानते हैं कि इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा क्या फैसले लिए जा सकते हैं:-
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भारी बारिश की चेतावनी, छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी- यहां पढ़ें डीटेल
- बैठक में स्कूल खोलने के फैसले की समीक्षा होगी। अधिकारियों ने स्कूल आने वाले विद्यार्थियों और संक्रमित हुए विद्यार्थियों व शिक्षकों का ब्योरा एकत्र करना शुरू कर दिया है।
- हिमाचल प्रदेश में पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू होने के आसार कम हो गए हैं।
- दस अगस्त को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में स्कूलों के संचालन को लेकर लिए गए निर्णय की समीक्षा की जाएगी।
- टेट को उम्र भर के लिए मान्य करने का फैसला मंगलवार की बैठक में हो सकता है। शिक्षा विभाग ने इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
- शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के चार हजार पदों को भरने का मामला दस अगस्त की कैबिनेट बैठक में लगने पर अभी तक संशय बना हुआ है। प्रस्ताव को अभी तक वित्त महकमे से मंजूरी नहीं मिली है। अगर सोमवार को फाइल वापस लौट आएगी तो मंगलवार की बैठक में प्रस्ताव लगेगा।
- इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा कुछ विभागों में खाई पड़े पदों को भरने के सम्बन्ध में भी फैसला लिया जा सकता है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks