शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सीएम जयराम की अध्यक्षता में 10 अगस्त को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। जिसमें सरकार की ओर से कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। वहीं, इस बैठक से पहले शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू दौरे के दौरान पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के साथ प्रदेश में स्कूल खोले गए थे। लेकिन बीते दिनों बच्चों व अध्यापकों के संक्रमित पाए जाने के कारण सरकार आने वाली कैबिनेट बैठक में स्कूल संचालन को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में लव जिहाद: हिन्दू लड़की निकाह कर बनी शाजिया, गाय नहीं खाने पर शब्बीर ने किया प्रताड़ित
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। जो कहीं ना कहीं सरकार की चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा सूबे के बच्चों का ख़याल करते हुए अपने पिछले निर्णय में संशोधन किया जा सकता है।
वहीं, बातचीत के दौरान गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि अभिभावकों की मांग थी की स्कूल खोले जाएं और उन्हीं की मांग पर सरकार ने स्कूल खोले हैं। लेकिन कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी सरकार के लिए चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें: मंडी सीट पर अंतर्कलह: कांग्रेस के ही नेता बोले- आश्रय को राजनीति की ABC भी पता नहीं
सरकार कोरोना को रोकने के लिए हर उचित कदम उठा रही है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि 10 अगस्त को होने वाली कैबिनेट बैठक में स्कूलों के संचालन को लेकर निर्णय के लिए विचार किया जाएगा सरकार का यह प्रयास रहेगा कि कोरोना के खतरे से छात्रों को किस तरह से बचाया जाए और बिना स्कूल बंद किए उनकी पढ़ाई भी जारी रखी जाए।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks