शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित विधानसभा में बीते कल से ही मानसून सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बाद आज खबर सामने आई है कि आज मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वीडियो- हिमाचल में फिर दरका पहाड़: लोगों ने भागकर बचाई जान, ट्रैफिक बाधित
बताया जा रहा है कि बीते कल पीटरहॉफ में बीजेपी विधायकों की बैठक का आयोजन किया गया था। ऐसे में माना यह जा रहा है कि इस बैठक में इस आगामी उपचुनाव को देखते हुए पार्टी नेताओं के बीच चर्चा हुई। इसी कड़ी में अब कैबिनेट बैठक का आयोजन करवाया जा रहा है कि सरकार सूबे में आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले कुछ बड़े निर्णय ले सके, जो आगामी उपचुनावों में बीजेपी के लिए कारगर सिद्ध हो सकते हैं।
यहां पढ़ें क्या फैसले ले सकती है जयराम सरकार
- बैठक में प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जा रहे बिलों के ड्राफ्ट को मंजूरी दी जाएगी।
- इसके अलावा कई संस्थानों के स्तरोन्नयन सहित अन्य मामले भी बैठक में जा सकते हैं।
- बैठक में स्कूलों की उच्चतर कक्षाएं शुरू होने के बाद अब निचले स्तर की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया जा सकता है।
- उपचुनाव से पहले सरकार विभागों में रोजगार के द्वार खोल सकती है। जिसके तहत कई विभागों में खाली पड़े पदों को भरने का निर्णय लिया जा सकता है।
- बैठक में केंद्रीय जीएसटी काउंसिल एक्ट विधेयक को औपचारिक स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा।
- राज्य में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुति होगी। प्रदेश में कुछ दिनों से संक्रमण के मामले बढऩे लगे हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए सरकार निर्णय लेगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks