कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्क हुई जयराम सरकार: सूबे में एंट्री को लेकर बनाए नए नियम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्क हुई जयराम सरकार: सूबे में एंट्री को लेकर बनाए नए नियम

शिमला: कोरोना के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर की चेतावनी को लेकर अब प्रदेश की जयराम सरकार अलर्ट हो गई है। 

वैक्सीन के दोनों डोज रहने पर मिलेगी छूट:

कल मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने निर्णय लिया है कि बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले पर्यटकों को साथ में आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लिया है। उन्हें आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार खरीदेगी बुलेटप्रूफ गाड़ियां, जानिए आज की कैबिनेट के सभी बड़े फैसले

मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए भी कहा कि प्रदेश में बढ़ते मामलों की संख्या और तीसरे लहर की चेतावनी के बाबत यह निर्णय लिया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में अभी कोरोना की स्थिति सामान्य है, लेकिन तीसरी लहर के संभावित खतरे से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखना सरकार का दायित्व है।

जून में खत्म की गई थी अनिवार्यता:

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के जोर पकड़ने पर राज्य सरकार ने अप्रैल माह के अन्तिम सप्ताह में आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य किया था। जून के आरंभ में इसकी अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बस में चढ़ने के बाद से लापता है 16 वर्षीय युवक, परिजन परेशान

इसके बाद प्रदेश में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा था। जिस पर केंद्र सरकार ने हैरानी जताते हुए हिमाचल सरकार को आगाह भी किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ