हमीरपुर: नकली बंदूक दिखाकर कॉलेज छात्रा को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी छात्र भी उसी कॉलेज का छात्र है।
कमरे में बंद कर सटा दी बंदूक:
बता दें कि घटना हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र अंतर्गत धनेटा कॉलेज की है। पीड़ित छात्रा मसान बाहल गांव निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र ने कॉलेज अवधि के दौरान उक्त छात्रा को कॉलेज के एक कमरे में बंद कर दिया और बंदूक दिखा कर डराने लगा। लड़की काफी डर गई और शोर मचाने लगी। जैसे तैसे छात्र के चंगुल से बाहर निकल कर भागी।
गिरफ्तार हुआ आरोपी छात्र:
घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई।आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सारी घटनाक्रम स्वीकार कर लिया और बताया कि घटना में प्रयुक्त बंदूक खिलौने की थी।
पुलिस ने उक्त नकली बंदूक को जब्त कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks