सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सोमवार देर रात भूस्खलन होने से तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में रिटेनिंग वॉल टूटने से मलबा होटल की छत पर गिर गया।
इससे होटल की छत पर बना कमरा टूट गया और सोये हुए तीन कर्मी चपेट में आ गए। हादसे में एक कर्मी की मौत हो गई है। जबकि अन्य दो कर्मियों को ईएसआई परवाणू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़ें: शांता कुमार को भी मिली खालिस्तानियों की धमकी, Ex-CM ने वापस कर दिए थे सभी सुरक्षा और पुलिस एस्कॉर्ट
बतौर रिपोर्ट्स, यहां लगाया गया डंगा बारिश से गिर गया। इसका सारा मलबा होटल के लैंटल पर बनाए गए टीन के शैडनुमा कमरे की छत्त के ऊपर आकर गिरा।
इस कमरे के अंदर होटल के तीन कर्मचारी लालू ( 22) पुत्र काली चरण निवासी गांव व डाकघर जाखिया तहसील कनान, जिला सहजानपुर उत्तर प्रदेश, राम लाल ( 47) थापा पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव कामली डाकघर परवाणु तहसील कसौली जिला सोलन व अमर सिंह( 19) पुत्र मुनू राम निवासी गांव नंदना डाकघर सिकंदरा जिला कानपुर उत्तर प्रदेश मलबे में दब गये।
यह भी पढ़ें: CM जयराम के बाद अब BJP चीफ नड्डा को खालिस्तानियों की धमकी, 15 अगस्त पर..
इन सभी को फायर ब्रिगेड परवाणु व स्थानीय पुलिस परवाणु के कर्मचारियों द्वारा रेस्क्यू करके निकाला गया। तीनों को उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणु ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने लालू को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने की है।
उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम के साथ पुलिस कर्मियों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया। तीन होटल कर्मियों में एक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks