नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी सरकारी ऑयल कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड (IOC) ने LPG कनेक्शन के लिए नई सुविधा शुरु की है। ग्राहक अब एक मिस्ड कॉल पर नया एलपीजी कनेक्शन पा सकते हैं।इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड ने टट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है।
करना होगा मिस्ड कॉल:
इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति अगर कनेक्शन 8454955555 पर मिस्ड कॉल करता है तो कंपनी उससे संपर्क करेगी। कनेक्शन के लिए ग्राहक को एड्रेस प्रूफ के लिए डॉक्यूमेंट और आधार की जानकारी देनी होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के लिए मौसम विभाग की चेतावनी: 14 तक बिगड़ा रहेगा- इन सात जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करना होगा। बता दें इसी नंबर के जरिये गैस रिफिल भी कराया जा सकता है।
पुराने गैस कनेक्शन से मिल जाएगा गैस कनेक्शन:
अगर परिवार में किसी के पास कोई गैस कनेक्शन है , तो उसी पते पर आप भी कनेक्शन ले सकते हैं । इसके लिए पुराने गैस कनेक्शन से जुड़े डॉक्यूमेंट दिखाकर एड्रेस वेरीफाइड करवाना होगा। जिसके बाद ग्राहक भी उसी पते पर गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकता है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks