कुल्लू: करियाना दूकान में चरस बचते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला कुल्लू जिला का है। जहां भुंतर क्षेत्र के तहत शॉट गांव के काश चंद्र सूद (68 वर्ष) को पुलिस ने चरस बेचते हुए गिरफ्तार किया है।
कैरी बैग से मिला एक किलो चरस:
बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जरी क्षेत्र में स्तिथ उक्त दुकान में चरस की खरीद-बिक्री हो रही है। पुलिस ने छापेमारी की, चैकिंग के दौरान दुकान के काउंटर के अंदर रखे एक कैरी बैग से एक किलो चरस बरामद की गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पहाड़ टूटने का दौर जारी: HRTC बस पर जा गिरी चट्टान- गनीमत थी..
पुलिस ने दुकानदार काश चंद्र सूद को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चरस किससे खरीदी और किसे बेचने की तैयारी में था। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज अदालत में पेश अदालत किया जाएगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks