कुल्लू: पार्वती घाटी में बादल फटने के बाद लापता महिला का शव 11 दिन बाद आज बरामद हुआ है. बता दें कि कुल चार लोग लापता हुए जिसमें केवल एक महिला का शव बरामद हुआ है. उसके चार वर्षीय बेटे निकुंज समेत तीन लोगों का अब तक कोई पता नहीं चला है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल जल प्रलय: दादा के सामने बह गए पोता-बहू, तकनीशियन की सीटी ने बचाईं कई जानें
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पंडोह डैम में एक शव दिखाई दिया. लोगों ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त की तो पता चला कि यह शव पूनम का है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट: जानें किन फैसलों पर लगेगी मुहर- चार हजार टीचरों की भर्ती पर अभी संशय
बता दें कि पार्वती घाटी में बादल फटने से भारी तबाही मची थी। पूनम अपने 4 वर्षीय बेटे को पीठ पर उठाकर भागने की कोशिश कर रही थी कि ऊपर से भारी मलबा और लकड़ी आ गई और पलक झपकते ही बहू और पोता निकुंज मलबे में खो गए. इस समय पूनम के ससुर रोशन लाल भी वहीं तो और बाख कर निकलने का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने बहु और पोते को बचाने की कोशिश भी की लेकिन सफल नहीं हो पाए.





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks