सिरमौर: सरकारी कार्यालय में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद बा कार्रवाई की गई है। शराब का सेवन कर रहे जेई व आउटसोर्स कर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, आरोपियों ने अपनी सफाई में कहा कि शराब नहीं बल्कि जूस पी रहे थे।
सरकारी कार्यालय में ऑन ड्यूटी शराब पार्टी:
दरअसल, बीते दिनों जलशक्ति विभाग कार्यालय पांवटा साहिब का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कनिष्ठ अभियंता रणदीप और आउटसोर्स कर्मी कंवर सिंह शराब पीते हुए नजर आ रहे थे। आउटसोर्स कर्मी की तैनाती विभाग में बीआरसी के पद पर थी।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ा और कार्रवाई की मांग तेज हुई। जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता जगवीर वर्मा ने बताया कि अभी वीडियो के आधार पर दोनों को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जेई को सस्पेंड करने के बाद उनका मुख्यालय नाहन सर्कल में किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों आरोपियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह शराब नहीं बल्कि जूस पी रहे थे। उनके पक्ष की भी जांच की जाएगी। जिसके बाद आला अधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks