शिमला। बीते कल शाम के वक्त खबर सामने आई थी की टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक लाने वाली हाकी टीम के सदस्य खिलाड़ी मूलरूप से चंबा जिले के डलहौजी के रहने वाले वरुण कुमार को हिमाचल प्रदेश सरकार 75 लाख रूपए नकद इनाम देगी।
जनता ने कहा- कम से कम एक करोड़ तो मिलना चाहिए
इस खबर को न्यूज़ 4 हिमालयंस समेत सूबे के तमाम मीडिया द्वारा प्रमुखता से चलाया गया था। वहीं, यह खबर सामने आने के बाद जनता की प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार थी कि जयराम सरकार ओलम्पिक पदक विजेता को सबसे कम ईनाम दे रही है। वहीं, कुछ लोगों द्वारा वरुण को कम से कम 1 करोड़ रूपए का इनाम देने की मांग उठाई गई थी। जिसके बाद आज सूबे के सीएम जयराम ठाकुर ने विधानसभा में जारी मानसून सत्र के दौरान इस ईनाम के सम्बन्ध में जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की 2 युवतियों समेत कुल 4 लोग हेरोइन की बड़ी खेप संग पकडाए, लाखों में है कीमत
सीएम जयराम ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में शेष खेलों में यदि कोई हिमाचली खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीत कर लाता है तो उसे सरकार की ओर से 2 करोड रुपये की धनराशि दी जाएगी। रजत पदक जीतने वाले को एक दशमलव 20 करोड रुपये मिलेंगे जबकि कांस्य पदक जीतने वाले को एक करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे। बतौर ताजा अपडेट्स, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य हिमाचली खिलाड़ी वरुण को प्रदेश सरकार ने एक करोड़ रुपये की धनराशि इनाम में देने की घोषणा की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks