शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार में अनिल खाची की जगह हाल ही में चीफ सेकेट्ररी बनाए गए रामसुभग सिंह अपने पद पर आसीन होने के बाद से ही एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में सामने आई ताजा अपडेट के अनुसार रामसुभग सिंह ने आज चार एचएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में लव जिहाद: हिन्दू लड़की निकाह कर बनी शाजिया, गाय नहीं खाने पर शब्बीर ने किया प्रताड़ित
जयराम सरकार ने चार एचएएस को इधर - उधर किया है । इसमें दो के तबादले किए हैं । वहीं , दो के पुराने तबादला आदेशों में फेरबदल किया है । इस बारे आज आदेश जारी कर दिए हैं । जारी आदेशों में जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा सुनयना शर्मा को असिस्टेंट कमिश्नर ( लीव रिजर्व ) टू डीसी कांगड़ा लगाया गया है । एडिशनल कमिश्नर नगर निगम पालमपुर कांगड़ा के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे पृथी पाल सिंह को जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा के पद पर तैनाती दी है ।
प्रोजेक्ट आफिसर आईटीडीपी केलांग लाहौल स्पीति के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे हर्ष अमरेंद्र सिंह को जीएम हिमाचल कौशल विकास निगम शिमला लगाया है । असिस्टेंट कमिश्नर ( डिवलेपमेंट ) कम बीडीओ नूरपुर कांगड़ा डा रोहित शर्मा को असिस्टेंट कमिश्नर केलांग लाहौल के पद पर तैनाती दी है । वहीं , उनके पास प्रोजेक्ट आफिसर आईटीडीपी का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा ।





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks