बिलासपुर। केंद्र और राज्य में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह क्षेत्र झंडूता में अनदेखी के चलते आगामी चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रहे पुराने कार्यकर्ताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है। विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित कर चुनावी रणनीति तैयार करने के साथ ही उन्होंने अपनी गतिविधियों को भी तेज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: अगस्त का महिना: 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस-किस दिन है अवकाश? ये रही लिस्ट
शनिवार को कोटधार की डूडियां पंचायत के गांव डूडियां में पूर्व मंत्री स्वर्गीय रिखी राम कौंडल के पुत्र राजकुमार कौंडल ने बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में हो रही उनकी अनदेखी पर नाराजगी जताई। स्थानीय विधायक पर परोक्ष रूप से जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए ईमानदारी से काम कर रहे पुराने कार्यकर्ता 4 साल से उपेक्षा के शिकार हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पहाड़ टूटने का दौर जारी: HRTC बस पर जा गिरी चट्टान- गनीमत थी..
वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर मंडल कार्यकारिणी में जगह देकर उनका मान-सम्मान करना तो दूर उन्हें पार्टी की बैठकों में भी नहीं बुलाया जाता है। राजकुमार ने बैठक में बीजेपी कार्यकर्ता को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन हितैषी नीतियों और योजनाओं को लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: करियाना दुकान में बेच रहा था चरस; एक सूचना लीक और जब्त हो गया किलो भर नशा
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल और गतिशील नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। केंद्र सरकार से विकास में पूरा सहयोग मिल रहा है। जरूरत केवल इस बात की है कि सभी लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks