सोलन: तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप ने पैदल चल रहे दो युवकों को टक्कर मार दी है। घटना सोलन जिला के कंडाघाट का है।
ठोकर मार चालक हुआ फरार:
मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
डिवेंचर होटल के समीप दो व्यक्ति पैदल ही आगे बढ़ रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप (HP10A-3586) ने सड़क किनारे चल रहे इन दोनों युवकों को चपेट में ले लिया।
घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks