शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूबे के राशन कार्ड धारकों को इस महीने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आटे का अतिरिक्त कोटा देना का फैसला किया है। बतौर रिपोर्ट्स, प्रदेश सरकार ने एपीएल राशन कार्ड धारकों को इस माह से एक किलोग्राम अतिरिक्त आटा मुहैया करवाने जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 'तीसरी लहर' की शुरुआत! एक दिन में 37 बच्चे मिले पॉजिटिव- स्कूल में भी पहुंचा कोरोना
ऐसे में अब से सूबे के राशन कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 12 किलोग्राम आटा मिलेगा। बता दें की अभी तक प्रति राशन कार्ड 11 किलोग्राम आटा दिया जाता था। राज्य खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में इस माह उपभोक्ताओं को 12 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड आटा देने के निर्देश दिए गए हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks