पानीपत/शिमला।हिमाचल से आ रही निजी बस ने समालखा हाईवे पर ट्रक का टायर फटने से साइड में खड़े ट्रक में जबरदस्त टक्कर मारी। इस भीषण टक्कर में ट्रक का टायर बदल रहे परिचालक की मौके पर ही माैत हो गई और लगभग 12 सवारियां घायल बताई जा रही हैं। घायलों को पानीपत के सामान्य हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: वीडियो- हिमाचल में फिर दरका पहाड़: लोगों ने भागकर बचाई जान, ट्रैफिक बाधित
बताया गया कि हाईवे पर सुबह लगभग 5:00 बजे कंपनी के ट्रक का टायर फटा गया। जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रक को साइड में लगा कर टायर को बदलने लगा था कि पीछे से आ रही निजी बस ने ट्रक में जबरदस्त टक्कर मारी दी। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ नरेंद्र ने बताया कि हिमाचल से गाजियाबाद जा रही रही निजी बस ने खड़े ट्रक पर जोरदार टक्कर मारी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भूस्खलन: मलबे के नीचे तीन दबे - एक की गई जान
इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रक का टायर फटने से ड्राइवर टायर बदल रहा था। सामान्य हॉस्पिटल की डॉक्टर ने बताया कि एक्सीडेंट ने 12 सवारियां घायल हुई थी। जिनमे कुछ सवारियों का प्राथमिक उपचार कर भेज दिया गया और जो गंभीर रूप से घायल थे उन्हें रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks