ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती घर से यह कह कर निकली थी कि वे अंब बाजार में आईटीआई में एडमिशन का पता करने के लिए जा रही है। लेकिन देर रात होने के बावजूद भी युवती घर नहीं लौटी। बताया जा रहा है कि युवती छुट्टी वाले दिन एडमिशन का पता करने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकली थी।
ट्विटर पर भी काफी ट्रेंड हो रहा है यह केस
इतना ही नहीं देर रात को पिता के फोन पर किसी अनजान युवक ने कॅाल कर कहा की उनकी बेटी उसके पास है। जिस पर युवती के पिता ने अपनी बेटी के गुमशुदा होने की शिकयत पुलिस में दी। मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस लापता चल रही युवती को ढूंढने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, मौके पर चालक की गई जान
बता दें कि पुलिस में दी शिकायत में पिता ने सिर्फ युवती के गुमशुदा होने की बात कही है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस युवती की तलाश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने युवती का पता लगाने के लिए रोपड़, खरड़ और चंडीगढ़ में भी रेड की है। जल्द ही युवती का पता लगा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 5 साल की शिवान्या को सांप ने काटा, सावन के महीने में छिन गई लाडली
एसपी ने बताया कि मामले की मॉनिटरिंग डीएसपी अंब सृष्टि पांडे कर रही हैं। इतना ही नहीं युवती के लापता होने का मामला ट्विटर पर भी काफी ट्रेंड हो रहा है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी ऊना ने डीएसपी अम्ब द्वारा जांच करने की बात कही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks