सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश भूस्खलन और तमाम तरह की प्राकृतिक आपदाओं के बीच प्रदेश भर से सामने आ रहे इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा अपडेट सुबह के सिरमौर जिले स्थित नाहन से सामने आई है। जहां पर एक बड़ा लैंडस्लाइड होने की खबर है, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रात को मां के साथ छत पर सोई थी बेटी- सुबह से ढूंढ रहे घर वाले
यह मामला रेणुका जी का बताया जा रहा है, फिलहाल के लिए मौके से सामने आई ताजा अपडेट के अनुसार उक्त स्थान पर ट्रैफिक बाधित हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सिरमौर जिले में नाहन को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग रेणुका जी संगड़ाह हरिपुरधार पर लैंडस्लाइड कि घटना पेश आई है।
हिमाचल में फिर दरका पहाड़
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) August 3, 2021
जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी हरिपुरधार सड़क पर भारी भूस्खलन। धनोई पुल के समीप हुए भूस्खलन में दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस चुके हैं।#landslide @JagranNews @mygovhimachal pic.twitter.com/kFg37iMNOz
हालांकि लैंडस्लाइड की इस घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान होने की खबर नहीं है लेकिन सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सिलाई पावटा मार्ग पर भी हाईवे धंस गया था और वह मार्ग अभी तक बहाल भी नहीं हो सका है।
यह भी पढ़ें: शांता कुमार को भी मिली खालिस्तानियों की धमकी, Ex-CM ने वापस कर दिए थे सभी सुरक्षा और पुलिस एस्कॉर्ट
मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी भी मार्ग पर भूस्खलन हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकर्ता मौके पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंच गए हैं। बताया गया है कि जैसे ही पहाड़ से भूस्खलन बंद होगा सड़क को बहाल करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी आबाद स्पष्ट नहीं हो सकी है इस पूरी प्रक्रिया में कितना वक्त जाया होगा क्योंकि सड़क पर गिरा मलबा बहुत ही ज्यादा है।





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks