विक्रमादित्य ने सदन में पढ़े CM जयराम की तारीफ के कसीदे, कहा- हमेशा रहूंगा ऋणी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

विक्रमादित्य ने सदन में पढ़े CM जयराम की तारीफ के कसीदे, कहा- हमेशा रहूंगा ऋणी

शिमला: मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों के निधन पर शोकोद‌्गार में अपना वक्तव्य रखते हुए विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम ने दुःख की घड़ी में जो सहयोग दिया वे उसके ऋणी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: शांता कुमार को भी मिली खालिस्तानियों की धमकी, Ex-CM ने वापस कर दिए थे सभी सुरक्षा और पुलिस एस्कॉर्ट

शिमला ग्रामीण से विधायक और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अपने पिता के जीवन के शुरुआती दौर के किस्से साझा किए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ऐसा इकलौते नेता थे जिन्होंने पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरु से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी काम किया।

यह भी पढ़ें: CM जयराम के बाद अब BJP चीफ नड्डा को खालिस्तानियों की धमकी, 15 अगस्त पर..

उन्होंने पंडित नेहरु से मुलाक़ात और पहली बार टिकट मिलने की कहानियां भी साझा की। भाषण खत्म करते करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खूब कसीदे पढ़ें। विक्रमादित्य ने कहा कि मुश्किल समय में सीएम एक परिवार की तरह खड़े रहे। उन्होंने हर संभव मदद की। जिस हेतु वह जीवनपर्यंत उनके आभारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ