शिमला। हिमाचल प्रदेश के मध्य उंचाई और उच्चपर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से मौसम काफी बिगड़ा हुआ सा है। वहीँ, निचले इलाकों में गर्मी और धुप ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि, निचले इलाकों में भी रुक-रुक कर हो रही बारिश लोगों को थोड़ी राहत दे रही है। इस सब के बीच सामने आई ताजा अपडेट के अनुसार मौसम के प्रदेश में सात अगस्त तक तेवर थोड़े नरम रहेंगे। आठ अगस्त के बाद फिर मानसून सक्रिय होगा राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, मौके पर चालक की गई जान
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश के क्रम में कुछ कमी आएगी। प्रदेश में बारिश से कई जगह पर सड़कें बंद हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं है।
इन जिलों में बरसेंगे बादल- 25 सितंबर तक सूबे में रहेगा मानसून
प्रदेश के नीचले और मध्य क्षेत्रों शिमला, सिरमौर ,सोलन बिलासपुर,मंडी कुल्लू, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, वहीं उन्होंने आने वाले दो तीन घंटों में कांगड़ा, कुल्लू,मंडी और चम्बा जिला में बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून काफी एक्टिव रहा है, जिससे नदी नालों में कभी भी बाढ़ या भूस्खलन होने की घटना हो सकती है तो ऐसे में हमें पूरी सावधानी और अलर्ट पर रहना होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः लड़की के पिता के पास आया फोन- आपकी बेटी मेरे पास, बहाने से गई थी बाहर
उन्होंने कहा कि अभी करीब मानसून का आधा समय बचा हुआ है। ऐसे में भरपूर बारिश होने का अनुमान है। आम तौर पर 25 सितंबर तक मॉनसून चला जाता है।इस बार भी ऐसा ही लग रहा है कि 25 सितंबर तक ही मॉनसून जाने की संभावना है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks