कुल्लू: ब्यास नदी में कूद कर वृद्धा की आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मामला कुल्लू जिला मुख्यालय अंतर्गत अखाड़ा बाजार क्षेत्र का है। जहां स्तिथ वैली ब्रिज से एक बुजुर्ग महिला ब्यास नदी में कूद गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खोजी कुत्तों ने ढूंढ निकाला BRO का जवान राहुल, नाले की बाढ़ में हो गया था लापता
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार 11 बजे के करीब महिला सुमित्रा (69 वर्ष) निवासी महंत बेहड़ ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 16 अगस्त से कॉलेजों में लगेंगी रोजाना कक्षाएं: जारी हुई जरूरी निर्देश
मौके पर पहुंची पुलिस टीम अभी तक महिला का शव नहीं बरामद कर पाई है। तलाशी का कार्य जारी है। वहीं, महिला के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। कुल्लू एसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks