कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित ज्वालामुखी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत एक महिला द्वारा अपनी 17 वर्षीय बेटी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की की खोजबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सुबह-सेवेरे ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर, युवक की गई जान
बताया जा रहा है कि किशोरी हफ्ताभर से अपने घर से लापता है। पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी 27 अगस्त को घर से यह बताकर गई थी की वे नादौन जा रही है। वहीं, देर रात तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया। उन्होंने इस मामले में रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
यह भी पढ़ें: देवभूमि में मासूमों पर जुल्म: फ़रिश्ता बनी पुलिस ने 14 बच्चों को किया रेस्क्यू, बना रखा था लेबर
काफी ढूंढने के बाद भी जब बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कभी भी इस तरह से बिना बताकर कहीं भी नहीं जाती है और यदि कभी आने में देरी हो जाए तो वह तुरंत उन्हें इसकी सूचना देती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। वहीं, इस मामले पर बेटी की मां ने अज्ञात व्यक्ति पर अपनी बेटी को ले जाने का शक जयाता है। इसके साथ ही परिजनों ने पुलिस को युवती को ढूंढने की मदद मांगी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks