हिमाचल पुलिस की वर्दी पहन धौंस दिखाती थी 21 साल की आंचल; ऐसे खुली पोल, होगी जेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पुलिस की वर्दी पहन धौंस दिखाती थी 21 साल की आंचल; ऐसे खुली पोल, होगी जेल


चंबा/सोलन:
लड़की द्वारा पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों के बीच रसूख दिखाने मामला जिला सोलन के किसनपुरा से सामने आया है। शिकायत के बाद खुलासा हुआ कि लड़की पुलिस विभाग में कार्यरत ही नहीं है।

पुलिस का वर्दी पहन दिखती थी धौंस:

आरोपी लड़की की पहचान आंचल कुमारी (21 वर्ष) पुत्री दलीप कुमार निवासी गांव ब्रगंल, डाकघर भलई, तहसील सलूणी, जिला चंबा के तौर पर हुई है। आंचल पिछले कुछ समय से किसनपुरा में किराए का कमरा लेकर रह रही थी।

यह भी पढ़ें: 'दिमाग में नहीं होनी चाहिए दिव्यांगता, हर कोई पा सकता सफलता'- निषाद के गोल्डन वर्ड्स

जब वह बाजार करने निकलती थी तो पुलिस का वर्दी पहनकर जाती थी। लोगों को बताती थी कि वह बतौर आरक्षी काम करती है, साथ ही रसूख भी दिखाकर स्थानीय लोगों व दुकानदारों को गुमराह करती थी।

ऐसे खुली पोल, अब कोर्ट में होगी पेशी:

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद युवती से पूछताछ की गई। जिसके बाद खुलासा हुआ कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत नहीं है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही धारा 170 के तहत पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज भी चार जिंदगियां छीन गया कोरोना: जान गंवाने वालों की उम्र 60+

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि यह युवती 15 अगस्त से यहां पर किराए के कमरे में रह रही थी। इस दौरान युवती ने वर्दी के प्रभाव से किसी को प्रताड़ित व फायदा तो नहीं उठाया है पुलिस इसकी जांच कर रही है। युवती को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ