शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला अंतर्गत रामपुर क्षेत्र से आत्महत्या की एक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक महिला पुल से कूदकर अपनी जान दे दी है।
शव खोजने में जुटे गोताखोर:
बता दें कि यह घटना शनिवार की है। मृतक महिला की पहचान सुरेश कुमारी (36 वर्ष) पत्नी बबलू ठाकुर निवासी नोगा गांव के तौर पर हुई है। सुरेश कुमारी न्यू रामपुर बस स्टैंड के पास चाटी पुल से सतलुज नदी में छलांग लगा दी
यह भी पढ़ें: हिमाचल की अंजलि निकली लुटेरी दुल्हन; ससुराल से लाखों का गहना-नगदी लेकर हुई फरार
महिला के कूदने के बाद घटनास्थल के पास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने महिला के नदी में कूदने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम गोताखोरों के मदद से महिला के शव की तलाश कर रही है। महिला के नदी में छलांग लगाने के वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, घटना के बाद से महिला के परिजन स्तब्ध हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks