राशिफल 03 सितंबर: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 03 सितंबर: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला
: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष घर में सुख-शांति के वातावरण में आपका समय व्यतीत होगा. कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा. नौकरी में लाभदायक समाचार और सहकर्मियों का साथ मिलेगा. व्यापार में साझेदार प्रभावी रहेंगे.

मेष (Aries) : आज के दिन आपका हौसला बुलंद रहेगा. कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे. क्या न करें- आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों.

वृष (Taurus) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है. सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं. क्या न करें- आज आप अपनी जिम्मेदारियों से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें.

मिथुन (Gemini) : आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा. कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी. क्या न करें- आज भोजन में अनियमितता न बरतें.

कर्क (Cancer) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे. क्या न करें- आज किसी करीबी से आपको धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें.

सिंह (Leo) : आज के दिन आप कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं. क्या न करें- आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें.

कन्या (Virgo) : आज के दिन अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे. क्या न करें- आज आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं, अत: बिना विचार करे कुछ न बोलें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ