अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष घर में सुख-शांति के वातावरण में आपका समय व्यतीत होगा. कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा. नौकरी में लाभदायक समाचार और सहकर्मियों का साथ मिलेगा. व्यापार में साझेदार प्रभावी रहेंगे.
तुला (Libra) : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है. क्या न करें- आज किसी नए काम का जोखिम न उठाएं.
वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ-समर्थन मिलेगा. परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं.
धनु (Sagittarius) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा. क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे.
मकर (Capricorn) : आज के दिन छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं. पर इस दौरान स्वास्थ्य का ख्याल रखें. खर्च में वृद्धि होगी. क्या न करें- आज आपके खान-पान पर नियंत्रण की आवश्यकता है. बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें.
कुंभ (Aquarius) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा. प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा. क्या न करें- आज अचानक खूब धन मिल जाए इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें.
मीन (Pisces) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें. क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks