शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष बिजनेस में बाहरी कार्यों में विकास की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हालांकि, लंबी अवधि का विचार करें तो कमकाज में परिवर्तन योग की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।
तुला (Libra) : धार्मिक-आध्यात्मिक मूल्यों की तरफ आपका रुख रहेगा. खर्च अधिक होगा, किंतु परेशान न हो. क्या न करें- अति संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें.
वृश्चिक (Scorpio) : धन संपत्ति के मामलों में आपको अच्छे समाचार मिलेंगे. आस पड़ोस के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. क्या न करें- पार्टनर पर संदेह करने से बचें. कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें.
धनु (Sagittarius) : बातचीत से रिश्ते सुलझाने का अच्छा अवसर है. वैवाहिक जीवन में सुख शांति बरकरार रहेगी. क्या न करें- यात्रा के दौरान सेहत का ध्यान रखें. लंबी यात्रा से दूर रहना चाहिए आज.
मकर (Capricorn) : पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में फायदा होगा. डिजाइनिंग और फैशन क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी. क्या न करें- भावनाओं में बहकर गलत निर्णय लेने से सावधान रहें.
कुंभ (Aquarius) : आज का दिन भाग-दौड़ में व्यतीत हो सकता है. हो सकता है आकस्मिक यात्रा भी करनी पड़े. क्या न करें- कार्य में कुछ लोगों की ओर से बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, सतर्क रहें.
मीन (Pisces) : आज के दिन का खर्च भविष्य में अच्छा धन लाभ करवाएगा. क्या न करें- वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें. आज दिन व्यस्त होने के बावजूद आपको संभलकर कार्य करना होगा.
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks