नई दिल्ली/शिमला। हिमाचल प्रदेश उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। उपचुनाव के सरगर्मी के बीच अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा सीट और मंडी लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खुद को कैंसर-पिता की आंख खराब, मां को लकवा; पत्नी बोली- भीख नहीं मांगूगी, काम करूंगी
मिली जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा यह निर्णय राज्य के मुख्य सचिव की आपदा और फेस्टिवल सीजन की दलील को देखते हुए लिया है। बता दें कि मंडी और फतेहपुर सीट को खाली हुए छह महीने का समय पूरा होने वाला है। ऐसे में निर्वाचन आयोग छह महीने के भीतर उपचुनाव कराने के लिए बाध्य था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां रहती थी गुलाम वंश की शासक रजिया सुल्तान, मिलते रहते हैं सोना, चांदी और अशरफी
ऐसे में अब आयोग द्वारा यह स्पष्ट कर दिया है कि वह केवल पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव का आयोजन कराएगा। वहीं, हिमाचल समेत देश की बाकी सीटों पर होने वाले उपचुनाव निरस्त कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि नरेंद्र बरागटा के निधन से खाली हुई जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट और वीरभद्र सिंह के निधन से खाली हुई अर्की विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की संभावना न के बराबर है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले में निकली सफाई कर्मी और रसोइये के पदों पर भर्ती, जानें डीटेल
ऐसा इसलिए है क्योंकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में एक वर्ष से भी कम वक्त बचेगा। इस वजह से यह दोनों सीटें भी खाली रहेंगी। हालांकि, माना यह भी जा रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग मंडी लोकसभा क्षेत्र में कुछ रिलेक्सेशन के साथ उपचुनाव करवा सकता है क्योंकि लोकसभा के अगले चुनाव 2024 में होने हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks