शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कल 4 सितंबर को कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाना है। सूबे में होने वाले आगामी उपचुनाव से पहले आयोजित हो रही इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार कई बड़े फैसले ले सकती हैं। वहीं, इस कैबिनेट में प्रदेश सरकार सूबे में एक बार फिर से स्कूल खोलने के सम्बन्ध में ऐलान कर सकती है। बतौर रिपोर्ट्स, राज्य सरकार 6 सितम्बर से राज्य में बड़ी कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने पर विचार करेगी। मुख्यमंत्री
निजी स्कूल बना रहे हैं सरकार पर दबाव!
राज्य में स्कूलों को खोलने के लिए निजी स्कूलों की तरफ से भी सरकार पर दबाव पड़ रहा है। निजी स्कूलों का मत है कि कक्षाएं न लगने से शैक्षणिक कार्य में व्यवधान आ रहा है। राज्य में इस समय सरकार स्कूलों को खोलने से इसलिए भी पीछे हट रही है क्योंकि अब तक 18 साल से नीचे आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहती।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस के आगे तस्करों की चालाकी फेल: 4 किलो से ज्यादा चरस और ₹429500 बरामद
शिक्षा विभाग ने स्कूल खोने के बाबत प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। कई पड़ोसी राज्यों ने स्कूल खोल दिए हैं। ऐसे में अब हिमाचल सरकार भी इस बाबत विचार करने जा रही है। कक्षाओं की क्षमता के अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को एक कमरे में बैठाकर नियमित कक्षाएं लगाने का विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। स्कूल खोलने के लिए माइक्रो प्लान बनाने की बात कही गई है।
कोविड-19 बंदिशों को लेकर लिया जाएगा निर्णय
बैठक में कोविड-19 को लेकर लगी बंदिशों को हटाने या नहीं हटाए जाने पर भी निर्णय लिया जाएगा। मौजूदा समय में राज्य में बाहरी लोगों को आरटी-पीसीआर की 72 घंटे की रिपोर्ट, रैपिड की 24 घंटे की रिपोर्ट या कोविड-19 वैक्सीन की 2 डोज का प्रमाण पत्र दिखाए जाने पर ही प्रवेश मिल रहा है। इसी तरह प्रदेश में प्रवेश के लिए पंजीकरण करवाने की शर्त भी लगी है। बैठक में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से प्रभावी तरीके से निपटने की तैयारियों को लेकर भी प्रस्तुति दिए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून की विदाई नजदीक: लेकिन जाने से पहले फिर हो रहा एक्टिव- जारी हुआ अलर्ट
खाली पड़े पदों को भरने और नए पद सृजित किए जाने कि संभावना
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरफ से की गई घोषणाओं पर भी बैठक में मोहर लगने तथा विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने एवं सृजित करने का निर्णय लिया जा सकता है। विभिन्न विभागों की तरफ से लाए गए प्रस्तावों पर भी बैठक में चर्चा होगी। साथ ही कुछ शिक्षण संस्थानों को सरकार की तरफ से अपग्रेड किया जा सकता है।
पीस मील कर्मचारियों के अनुबंध संबंधी मामले पर हो सकती है चर्चा
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 6 सितम्बर को वर्चुअल संवाद को लेकर की गई तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में 1,933 पीस मील कर्मचारियों के अनुबंध संबंधी मामले पर भी चर्चा हो सकती है। इस विषय पर मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में चर्चा नहीं हो पाई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना जानकारी दिए महीने भर से गायब था चपरासी, कारण पूछने पर रजिस्टार को जड़ दिए थप्पड़
बैठक में सेब मामले पर भी चर्चा की उम्मीद
वहीं, सेब के रेट गिरने का एजेंडा भी बैठक में ले जाने की तैयारी है। पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यालय में कृषि और बागवानी अधिकारियों को बुलाकर चर्चा की है कि कैसे बागवानों को इस संबंध में राहत दी जा सकती है।
उद्योग व खनन नीति में हो सकता है संशोधन
प्रदेश में निवेश को जमीन पर उतारने के उद्देश्य से उद्योग नीति में संशोधन हो सकता है। इसके अलावा खनन नीति में भी संशोधन किया जा सकता है। उद्योग विभाग की तरफ से इससे संबंधित प्रस्ताव बैठक में चर्चा के लिए लाए जाने की संभावना है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks