सोलन/ अंबालाः हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की लड़की पर पंजाब के लड़के से शादी कर पैसा लुटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पावंटा साहिब की लड़की अंजलि की शादी कुछ दिनों पूर्व अंबाला के गांव अंबली के राकेश के साथ हुई थी।
शादी के बाद लड़की ससुराल से 20 हजार की नकदी समेत दो तोले सोने के आभूषण और करीब 30 तोले चांदी के गहने लेकर फरार हो गई।
बिचौलियों ने कराई थी शादी:
बता दें कि उक्त शादी दो बिचौलिए जगत राम शर्मा व सिमरन ने कराई थी। राकेश के मामा इन दोनों से पावंटा साहिब में संपर्क में आए। बातों-बातों में शादी की चर्चा चली। जिसके बाद मामा ने अपने भांजे राकेश की शादी करवाने का प्रस्ताव रखा।
कुछ दिनों बाद इन बिचौलियों ने मामा को बताया कि एक लड़की का रिश्ता है। जिसके बाद लड़के के पिता से मिले और लड़की देखने की तिथि 4 सितंबर 2019 तय हुई।
गुरुद्वारे में हुआ था मिलन समारोह:
दोनों लड़का-लड़की ने एक दुसरे को गुरूद्वारे में पसंद किया। जिसके बाद शादी कराने के एवज में बिचौलियों ने 55000 रूपए लिए और लड़की के पिता को 60,000 रूपए दिए गए। पांच हजार रूपए गाड़ी के चालक को भी दिया गया।
कुछ समय बाद दोनों दोनों की शादी तय हो गई। शादी के कुछ ही समय बाद दुल्हन अंजलि अपने पिया राकेश के घर से नगदी और गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks