सिरमौर: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने अपने दोस्त के प्रति दोस्ती का फर्ज निभाते हुए यह भी साबित कर दिया है कि वह यारों के यार भी हैं।
CM के एक दौरे ने पलट दी बाजी:
शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अच्छे दोस्त हैं। बलदेव वर्ष 2017 में चुनाव हार गए, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें खाद्य आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
अभी मुख्यमंत्री कुछ ही घंटो के लिए शिलाई विधानसभा के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को इतनी सौगात दे दी कि विरोधी के होश खराब हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा: तकनीशियन और ड्राइवर समेत भरे जाएंगे ये पद
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इन घोषनाओं ने चुनाव से पूर्व बलदेव ठाकुर को अपने क्षेत्र में जबरदस्त जनसमर्थन दे दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए जो घोषणाएं की हैं वो निम्न हैं:
- पंचायत स्तर पर एक साथ डीएसपी व विद्युत मंडल की घोषणा
- शिलाई में अब दो एसडीएम कार्यालय होंगे
- बिजली बोर्ड के एक्सईएन कार्यालय का गठन
- पीडब्ल्यूडी (PWD) का एसडीओ कार्यालय व पुलिस थाना की घोषणा भी हुई है।
- सभी कार्यालय लालढांग-रोहडू हाईवे पर सतौन से शिलाई के बीच ही क्रियाशील होंगे।
![]() |
| फोटो साभार: सोशल मीडिया बलदेव तोमर |
यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट: 8000 पदों पर भर्ती समेत लिए गए यह बड़े फैसले, यहां जानें पूरा ब्यौरा
शिलाई विधानसभा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि बलदेव ठाकुर के घटते राजनीतिक कद की वजह से आगामी चुनाव में उनका टिकट कट सकता है। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के एक दौरे ने पूरी बाजी ही पलट दी और एक ही झटके में बलदेव तोमर का राजनीतिक कद उनके का गृह क्षेत्र में ऊंचा हो गया।





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks